Vehicle Road Tax 2026 : अपनी गाड़ी का टैक्स घर बैठे ऑनलाइन कैसे भरें?
Vehicle Road Tax 2026: अपनी गाड़ी का टैक्स घर बैठे ऑनलाइन कैसे भरें?
चाहे आपकी प्राइवेट कार हो या फिर कमर्शियल ट्रक/टैक्सी, समय पर रोड टैक्स (Road Tax) जमा न करने पर भारी जुर्माना (Penalty) देना पड़ सकता है। पहले इसके लिए आरटीओ के काउंटर पर घंटों लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन अब Vahan Parivahan पोर्टल के जरिए आप मात्र 5 मिनट में अपने मोबाइल से गाड़ी का टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
टैक्स के प्रकार (Tax Types):
- One Time Tax: नई प्राइवेट गाड़ियों के लिए जो 15 साल के लिए एक साथ लिया जाता है।
- Annual/Quarterly Tax: कमर्शियल वाहनों के लिए जो हर साल या हर तीन महीने में भरा जाता है।
- Green Tax: पुरानी गाड़ियों (15 साल से अधिक) पर लगने वाला पर्यावरण शुल्क।
ऑनलाइन रोड टैक्स भरने की प्रक्रिया:
- सबसे पहले नीचे दिए गए "Pay Vehicle Tax" बटन पर क्लिक करें।
- अपना Vehicle Registration Number (गाड़ी का नंबर) दर्ज करें।
- 'Proceed' पर क्लिक करने के बाद 'Pay Your Tax' विकल्प को चुनें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफाई करें।
- अब आपके सामने गाड़ी का पेंडिंग टैक्स आ जाएगा। नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या UPI से भुगतान करें।
- पेमेंट सफल होने के बाद Tax Receipt डाउनलोड करना न भूलें।
टैक्स रसीद (Receipt) क्यों ज़रूरी है?
- Cheking के दौरान: ट्रैफिक पुलिस या आरटीओ अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर सबूत के तौर पर।
- Fitness/Permit: कमर्शियल गाड़ियों का फिटनेस या परमिट रिन्यू कराने के लिए टैक्स क्लियर होना अनिवार्य है।
- Vehicle Sale: गाड़ी बेचते समय नया मालिक अपडेटेड टैक्स रसीद की मांग करता है।
प्रो टिप: यदि आपकी पेमेंट कट गई है लेकिन रसीद जनरेट नहीं हुई, तो 'Check Pending Transaction' विकल्प पर जाकर दोबारा स्टेटस चेक करें।