mParivahan App Guide: मोबाइल में डिजिटल RC और DL कैसे रखें?
mParivahan App Guide: मोबाइल में डिजिटल RC और DL कैसे रखें? क्या आप अक्सर अपनी गाड़ी की आरसी (RC) या ड्राइविंग लाइसेंस (DL) घर पर भूल जाते हैं? अब आपको पुलिस के जुर्माने से डरने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार का mParivahan NextGen ऐप आपको अपने स्मार्टफोन में डिजिटल डॉक्यूमेंट्स रखने की सुविधा देता है। आईटी एक्ट के तहत, इस ऐप में दिखाए गए दस्तावेज फिजिकल कॉपी के बराबर ही मान्य हैं। mParivahan ऐप के बड़े फायदे: नो चालान: ओरिजिनल पेपर घर पर रखें, मोबाइल वाला डॉक्यूमेंट दिखाएं। वर्चुअल डॉक्युमेंट्स: क्यूआर कोड (QR Code) के साथ डिजिटल आरसी और लाइसेंस। शेयरिंग: अपनी गाड़ी की आरसी परिवार के किसी सदस्य को डिजिटल रूप से भेजें। सर्विस अलर्ट: इंश्योरेंस या फिटनेस खत्म होने से पहले नोटिफिकेशन पाएं। डिजिटल RC/DL कैसे जेनरेट करें? सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक से mParivahan App डाउनलोड करें। अपने मोबाइल नंबर से साइन-अप (Sign-up) करें। ...