प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण नई सूची कैसे देखें?
Update: 2025-26
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण नई सूची कैसे देखें?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लाभार्थियों की नई लिस्ट जारी कर दी है। यदि आपने पक्के मकान के लिए आवेदन किया था, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया से अपना नाम चेक कर सकते हैं।
ऑनलाइन लिस्ट देखने की प्रक्रिया (Step-by-Step)
1
सबसे पहले नीचे दिए गए "PMAY-G नई सूची देखें" बटन पर क्लिक करें।
2
मेनू में 'Awaassoft' के अंदर 'Report' विकल्प पर जाएं।
3
'H' सेक्शन (Social Audit Reports) में 'Beneficiary details for verification' को चुनें।
4
अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। फिर वर्ष '2025-2026' सेलेक्ट करें।
5
कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें। आपके गांव की पूरी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
Aadhaar-Bank Link Status
आवास योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। अपना लिंक स्टेटस अभी चेक करें:
शिकायत दर्ज करें (CPGRAMS)
यदि सूची में नाम होने पर भी लाभ नहीं मिल रहा, तो आप सीधे भारत सरकार के पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
नोट: प्रधानमंत्री आवास योजना पूरी तरह से निशुल्क है। किसी भी व्यक्ति को सूची में नाम जुड़वाने के लिए पैसे न दें।